36 बिरादरी का भाईचारा समाज की सबसे बड़ी ताकत: डॉ. अर्चना गुप्ता
पानीपत। बाबा लाठे वाले की पावन नगरी नौल्था में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए 36 बिरादरी की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नौल्था की धरती पर मिला प्रेम, सम्मान और आत्मीयता उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी का भाईचारा, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं तो विकास, समृद्धि और प्रगति के नए आयाम स्थापित होते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की विशेषता उसकी विविधता में एकता है और यही शक्ति देश को मजबूत बनाती है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि समाज की सेवा और उसके सर्वांगीण विकास के लिए वह सदैव जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता, समान अवसर और सर्वांगीण विकास की विचारधारा पर कार्य कर रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है।महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीऔर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।किसानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के हितों के साथ खड़ी रही है और उनकी आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।कार्यक्रम के अंत में डॉ. अर्चना गुप्ता ने समारोह के सफल आयोजन के लिए समुद्र जागलान एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर आयोजित यह स्वागत समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, भाईचारे और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है।उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, “नौल्था के लोगों ने जिस आत्मीयता, प्रेम और सम्मान के साथ मेरा स्वागत किया है, वह मेरे लिए अमूल्य है। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास हमेशा मेरी प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बना रहेगा।”
